JAUNPUR NEWS : इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हुई मौत
भतीजे ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के पास एक चिकित्सक द्वारा शुक्रवार की रात मरीज को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोलनापुर गांव निवासी अखिलेश यादव 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रजवंता यादव कि शुक्रवार की शाम तबीयत खराब हुई। उपचार के लिए परिवार के लोग शाहगंज-जौनपुर मार्ग स्थित फरीदाबाद गांव के पास एक क्लीनिक पर ले गए। चिकित्सक ने अखिलेश को एक इंजेक्शन लगाया और कहा की घर से फोन आ रहा है हमें जाना पड़ेगा।कुछ देर में तबीयत ठीक हो जाएगी। मरीज को लेकर घर जाइए और चिकित्सक क्लीनिक बंद करके घर चला गया। इस दौरान मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी शुरू हो गई शरीर नीला पड़ने लगा।
लोगों ने चिकित्सक को कई बार फोन लगाया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। रात में अखिलेश की मौत हो गई। मृतक के भतीजे स्वतंत्र यादव ने चिकित्सक द्वारा गलत दवा देने से मौत होने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस उक्त मामले की छानबीन कर रही है मृतक के। तीन बच्चों है। प्रीति 10 वर्ष, अंकित 8 वर्ष और आंतरिक 5 वर्ष के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव का माहौल भी गमगीन हो उठा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से फर्जी चिकित्सा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













