Jaunpur News : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनी
Jaunpur News : रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनी
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डा. सिंह द्वारा चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात आये हुए साथियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि चौधरी जी भारतीय राजनीति के सबसे पहले आई.आई. टियन राजनेता थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.एससी. और खड़गपुर आईआईटी से वी.टेक. की डिग्री हासिल किये। उसके बाद स्नातकोत्तर की डिग्री अमेरिका के शिकागो से प्राप्त किया। चौधरी साहब करीब 15 वर्ष तक अमेरिका की कम्प्यूटर इण्डस्ट्रीज में कार्य किया था। अपने पिता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की बीमारी के चलते अमेरिका से लौट आए और 1986 में राज्यसभा के रास्ते राजनीति में प्रवेश किए। वे अपने जीवन में 7 बार लोकसभा सांसद और 4 बार कैबिनेट मंत्री भारत सरकार रहे।
अपने कार्य काल में उन्होंने किसानों मजदूरों, कामगारों के लिए अनगिनत बेहतरीन काम किए। चौधरी अजित जी सदैव राजनीति से ऊपर उठकर किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, उड्डयन मंत्री रहते हुए एयर इंडिया को घाटे से उबारना एवं कृषि मंत्री रहते हुए किसानों पर लगने वाले आयकर का विरोध करना, कृषि यंत्रों को जी.एस.टी. से बाहर रखना आदि अनेक कार्य किए हैं। बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह, डा. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र प्रसाद यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, ऊधम सिंह यादव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, रघुनाथ यादव, शमशेर अली, बांके लाल शुक्ल, नागेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार, तारिक अली खान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।