JAUNPUR NEWS : चुनाव समिति ने मतगणना तिथि में किया बदलाव जानिए अगली तिथि…
अब 30 के बजाय 31 दिसम्बर को होगी मतगणना
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। एल्डर्स कमेटी/चुनाव समिति ने अधिवक्ता समिति के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर मतगणना की तिथि में परिवर्तन किया है। अब 30 दिसंबर के बजाय 31 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव समिति के सदस्य दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, आरपी सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी 6 पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक किया।
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब 30 दिसंबर के स्थान पर 31 दिसंबर को मतगणना की जायेगी। बैलेट बाक्स की स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिये व्यापक इन्तजाम किया जायेगा। पहले मतदान के साथ मतगणना भी 30 दिसंबर को होना निर्धारित था। यह निर्णय ठंड व कोहरे को मद्देनजर रखकर लिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











