Jaunpur News : शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस चौकी पर किया बवाल
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस चौकी पर बीती रात दो युवकों द्वारा गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव निवासी सतीश गुप्ता पुत्र असरफी लाल की बाइक स्थानीय पुलिस द्वारा कागजात के अभाव में सीज कर दी गयी थी। उसे लेकर वह शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस वालों को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद आरक्षी अनुराग सिंह ने डांट करके उसे हटाया लेकिन कुछ देर बाद वह अपने चाचा झगड़ू राम गुप्ता के साथ फिर चौकी पर पहुंचकर बवाल शुरू कर दिया। तांडव से परेशान होकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मामले में चौकी प्रभारी आरडी यादव की तहरीर पर दोनों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















