HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समन्वयक ने हरी झण्डी दिखाकर स्वयंसेवकों को किया रवाना

JAUNPUR NEWS : समन्वयक ने हरी झण्डी दिखाकर स्वयंसेवकों को किया रवाना

JAUNPUR NEWS : समन्वयक ने हरी झण्डी दिखाकर स्वयंसेवकों को किया रवाना

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुलाबी देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक में डॉ राज बहादुर यादव व डॉ अश्वनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों और सेविकाओं को रवाना किया। शिविर जागरूकता अभियान के जरिए जफरपुर, परसनी, सिद्दीकपुर सहित अन्य गांव में स्वयंसेवकों ने जाकर लोगों को जागरूक किया।

अभियान में ग्रामीणों को शिक्षा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा के प्रति जागरूक करते हुये कहा गया कि सबकी जिम्मेदारी बनती है। लोग एक—दूसरे का सहयोग करें और मदद करें। समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सेवा भावना होनी चाहिए और राष्ट्रीय सेवा योजना एक माध्यम है जिसके जरिए किसी क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के साथ सामाजिक विकास की गति को जोर दिया जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रमाशंकर यादव, डॉ पंकज कुमार, डॉ सुभाष चंद्र, पिंटू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read