HomeJaunpurJaunpur News: देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का मनाया...

Jaunpur News: देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्मदिवस

  • देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले का मनाया गया जन्मदिवस

तेजस टूडे सं.
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्स जौनपुर में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे। साथ में प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति एवं प्रबंधक विनोद माली रहे। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने सावित्री बाई फुले व महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया।

इसके बाद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि और मंच पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रबंधक विनोद माली एवं संचालक डॉ. प्रमोद सैनी ने माला व अंगवस्त्र भेंट किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने उस समय शिक्षा का ज्योति जलाई जिस समय बालिकाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सावित्री बाई फुले को शिक्षा दी और सावित्री बाई फुले शिक्षित होकर बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल की स्थापना कीं। इस कार्य के लिए उनको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन माता जी की दृढ़ संकल्प था कि बालिकाओं को भी पुरुषों की तरह शिक्षित होना चाहिए और बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में लाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ने बताया कि सावित्री बाई फुले ने सर्वसमाज के लिए कार्य किया। आज सभी वर्ग की लड़कियां हर क्षेत्र पुरुषों के समान कार्य कर रही है।

इस अवसर पर दुर्गा मौर्य, अजय निषाद, विनय माली जिलाध्यक्ष राष्ट्रवादी माली सैनी महासभा प्रमोद दुबे, मनोज माली, प्रदीप यादव, संदीप यादव, अमित श्रीवास्तव, सोनम यादव, मंजू प्रजापति, नंदनी विश्वकर्मा, हरी लाल यादव सहित तमाम दिव्यांग बच्चे, उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक डॉ प्रमोद सैनी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read