बहराइच में पीआरडी जवानों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से PRD जवानों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। रैली के दौरान PRD जवानों ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया। जवानों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही सड़क हादसों का कारण बन सकती है। इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन सुशील कुमार और सीओ यातायात राज सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने यातायात जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील किया।











