Jaunpur News : रामलीला मंच पर सम्मान पाकर भावुक हुये पुरातन पात्र
खानापट्टी गौरव सम्मान से नवाजे गये समाजसेवी दिनेश सिंह
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। आदर्श रामलीला समिति खानापट्टी द्वारा बुधवार की देर रात्रि रामलीला मंच पर पुरातन बुजुर्ग पात्रों के साथ समाजसेवी दिनेश सिंह को मंच पर ही ‘खानापट्टी गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया तो वे सभी लोग भावुक हो गए। चार दिन से चल रही रामलीला मंचन के आखिरी दिन रामलीला शुरू होने से पहले पुरातन बुजुर्ग पात्र डा. जोखन सिंह, शोभनाथ सिंह, हंसराज सिंह व बहरीपुर गांव निवासी माता प्रसाद सिंह को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मुंबई जैसे महानगर में खानापट्टी महोत्सव का आयोजन व गांव के विकास कार्यों में भागीदारी करने वाले दिनेश सिंह को खानापट्टी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बुजुर्ग कलाकारों ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवनकाल में अपनाने की जरूरत है। तभी समाज को विभिन्न कुरीतियों से मुक्त कराया जा सकता है। प्रबंधक विनय सिंह ने कहा ऐसे आयोजनो से हम नई पीढ़ी को संस्कारित बनाते है। कार्यक्रम में गुलाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, जगदीश नारायण सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, डा. दुष्यंत सिंह, शिक्षक नेता अमित सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, अखिलेश सिंह, रत्नाकर सिंह, शिवानन्द सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, आंनद सिंह, अविनाश सिंह, भूपेंद्र सिंह मंगली, सुनील सिंह, नीरज सिंह, अश्विनी सिंह सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन शरद सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













