Jaunpur News : थानेदार विक्रम लक्ष्मण ने प्रबुद्ध नागरिकों के साथ की बैठक
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। कानपुर घटना को लेकर स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक एसओ विक्रम लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील किया कि आपसी सौहार्द को बनाए रखने में सभी लोग सहयोग करें।

इस अवसर पर कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय, उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी, गुड्डू सिंह, नजमी अरशद, आसिफ सिद्दीकी, बुलेट सिंह, सूबेदार यादव, नसीम अहमद, अजय प्रजापति, अमीक अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















