HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सड़क दुर्घटना में घायल टैम्पो चालक की उपचार के...

JAUNPUR NEWS : सड़क दुर्घटना में घायल टैम्पो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत

JAUNPUR NEWS : सड़क दुर्घटना में घायल टैम्पो चालक की उपचार के दौरान हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप बुधवार की सुबह इलाहाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस व खुटहन की तरफ जा रही टेंपो की आमने-सामने हुई टक्कर में टेंपो चालक मनोज (45) पुत्र मुन्नी लाल निवासी कौड़ियां गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read