HomeJaunpurJaunpur News : खण्ड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में गायब मिले अध्यापक व...

Jaunpur News : खण्ड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में गायब मिले अध्यापक व शिक्षामित्र

Jaunpur News : खण्ड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में गायब मिले अध्यापक व शिक्षामित्र

एक दिन का वेतन काटने का दिया गया निर्देश
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के इसमैला प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने व प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां शिकायत मिली थी कि विद्यालय में अध्यापक समय से नहीं आते है।

Jaunpur News : रोडवेज परिसर में मिला अधेड़ का शव

जानकारी के अनुसार बीएसए के यहां प्राथमिक विद्यालय रामपुर, सहिजदपुर और इसमैला की शिकायत मिली थी उसके परिप्रेक्ष्य में जांच करने के लिये खण्ड शिक्षाधिकारी पंकज यादव पहुंचे थे। उनके जांच में इसमैला प्राथमिक स्कूल में प्रिया तिवारी सहायक अध्यापक, सुधाकर तिवारी शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन वेतन काटने का निर्देश दिया गया। प्राथमिक स्कूल रामपुर में शिक्षकों को एडमिशन की शिथिलता पर फटकार लगाई और कहा कि एडमिशन में तेजी लाएं नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी की जांच से अन्य प्राथमिक स्कूलों में हड़कम्प मचा हुआ है। इस सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी इसी संबंध में जांच करने गये थे। एक सहायक शिक्षक और एक शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी के इस कार्यवाही के बाद लेट लतीफ विद्यालयों में जाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read