HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शिया महासम्मेलन पर मुस्लिम समाज के मसायल पर मौलाना...

JAUNPUR NEWS : शिया महासम्मेलन पर मुस्लिम समाज के मसायल पर मौलाना कल्बे जव्वाद से हुई वार्ता

JAUNPUR NEWS : शिया महासम्मेलन पर मुस्लिम समाज के मसायल पर मौलाना कल्बे जव्वाद से हुई वार्ता

जौनपुर। इमामबाड़ा आसिफी (बड़ा इमामबाड़ा) लखनऊ में मजलिसे उल्मा ए हिन्द द्वारा आयोजित शिया महासम्मेलन में शिराज़े हिन्द जौनपुर जहां काफी संख्या में शिया मुसलमान रहते हैं, से भी काफी संख्या में मोमनीन ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर जौनपुर अज़ादारी एसोसिएशन के महासचिव, शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ जौनपुर के मुतवल्ली समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के सक्रिय सदस्य शेख़ अली मंज़र डेज़ी ने लखनऊ में हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नक़वी के जौहरी मोहल्ला आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया। साथ ही शिया मुस्लिम समाज की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक़्फ बोर्ड के चेयरमैन सैय्यद अली ज़ैदी भी मौजूद थे।

अली मंज़र डेज़ी एवं मोहम्मद नासिर रज़ा ने मौलाना कल्बे जवाद नक़वी एवं अली ज़ैदी को शाल एवं गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही कहा कि जल्द ही एक कार्यक्रम पूर्वांचल स्तर का जौनपुर में आयोजित कराया जाएगा। शिया महासम्मेलन द्वारा मिल्लत की एकता, शैक्षणिक, समाजिक, विकास के लिए प्रस्तुत ऐजेन्डा का समर्थन किया। जन्नतुल बक़ीअ मदीना सऊदी अरब में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा की इकलौती बेटी हज़रत फात्मा ज़हरा और दीगर आईमा के मज़ारात की तामिरे नौ (पुनर्निर्माण) के लिए विशेष दुआ किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read