HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दवा लेने अस्पताल गये स्वामी की मोटरसाइकल चोरी

JAUNPUR NEWS : दवा लेने अस्पताल गये स्वामी की मोटरसाइकल चोरी

JAUNPUR NEWS : दवा लेने अस्पताल गये स्वामी की मोटरसाइकल चोरी

विनोद कुमार
जौनपुर। भांजे के इलाज के लिए बाइक से जिला अस्पताल गए केराकत के मौजूदा जिला पंचायत सदस्य पति डॉ श्रीप्रकाश सरोज की बाइक परिसर से चोरी हो गई। जिले के कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी श्रीप्रकाश सरोज उर्फ पप्पू बुधवार को अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से भांजे संजीव कुमार को लेकर जिला अस्पताल इलाज के लिए गए थे। बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर लाक किया था। शिकायत है कि जब वह अस्पताल के भीतर से लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने वहीं के ई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पप्पू ने बताया कि उनकी बाइक दो साल पुरानी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read