JAUNPUR NEWS : गम्भीर चोट से ग्रसित लालचन्द का हुआ सफल आपरेशन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। लालचंद 55 वर्ष निवाशी ग्राम नाहरपुर पोस्ट माहुल जिला आज़मगढ़ को छत से गिरने से सर में चोट लग गयी जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसको आरके हॉस्पिटल शाहगंज लाया गया जहाँ सीटी स्कैन करने पर पता चला कि दिमाग की नसों में बहूत खून बह चुका है। मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया जहां जांच के बाद ब्लड चढ़ाया गया। डॉ रवींद्र बिन्द (न्यूरो सर्जन) एवं उनकी टीम द्वारा मरीज का सफल आपरेशन किया गया।
आपरेशन का नाम क्रेनिऑटोमी है जिसके द्वारा रक्त के थक्कों को सफलतापूर्वक निकाला गया। सहयोगी के तौर पर बेहोसी के चिकित्सक डॉ तेजश्वी गुप्ता (MD) एवं अस्सिस्टेंट सुनील यादव, मंदीप प्रजापति, सचिन, नर्स सोनाली मिश्रा एवं सनी चौधरी रहे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ जे.पी. दुबे ऑर्थोपेडिक एवं स्पाइनल सर्जन ने बताया कि आरके हॉस्पिटल में न्यूरो की सर्जरी कम खर्च में उपलब्ध है। इसके लिए लोगों को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













