Jaunpur News : सुभाष चन्द्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुये प्रबंधक
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के बृजेश इंटर कालेज गुलालपुर में प्रबंधकीय संघ का चुनाव रविवार को कराया गया जिसमें सुभाष चन्द्र यादव प्रबंधक एवं मुरलीधर यादव अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। बता दें कि शासन की ओर से चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव एवं पर्यवेक्षक रमेश चंद्र की देख-रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन प्रबंधक पद पर सुभाष चंद्र यादव के विरोध में न किसी ने दावेदारी किया और न ही मतदान किया।

इसके उपरांत समय समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी उमाशंकर यादव ने कालेज प्रबंधक संघ कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें सुभाष चंद्र यादव प्रबंधक एवं मुरलीधर यादव अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही जहां काफी गहमा-गहमी का माहौल भी रहा। इस अवसर पर लक्ष्मीशंकर, राजेंद्र सिंह, राम आसरे, प्रेमचंद राय, रविशंकर, रमापति यादव, राजमणि यादव सहित तमाम लोगमौजूद रहे। सुभाष चंद्र यादव को मैनेजर चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत करते हुये बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






