Saturday, June 6, 2026
HomeJaunpurJaunpur News: सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर...

Jaunpur News: सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

-

  • सूर्या हत्याकाण्ड के सभी दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो: जितेन्द्र

  • अहिप व राबद ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। गाजियाबाद में बीते बकरा ईद के दिन सूर्या चौहान की हुई निर्मम हत्या से सम्पूर्ण समाज दुःखी, आक्रोशित एवं व्यथित है। इस जघन्य घटना ने प्रदेशवासियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। इसी को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल सहित संगठन के सभी आयामों के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर जितेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राबद ने कहा कि इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जिसके लिये उत्तर प्रदेश पुलिस का धन्यवाद है। साथ ही हमारी मांग है कि इस हत्या में शामिल शेष सभी आरोपियों सहित इस अपराध के षड्यंत्र में सम्मिलित सभी की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाय, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि समाज की भावना है कि निर्दोष युवक की हत्या करने वाले तथा इस अपराध की योजना बनाने वाले सभी को उनके अपराध के अनुरूप कड़ा दण्ड मिले और पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय प्राप्त हो। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करेगी तथा दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दण्ड दिलायेगी।
उक्त अवसर पर डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष, प्रभाकर तिवारी प्रान्त उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अहिप, कृष्ण कुमार उपाध्याय, जयेश सिंह, मंजीत सिंह चौहान, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, अरुण शुक्ल, यादवेन्द्र यादव, विकास पाण्डेय, निखिल मिश्रा, उमेश उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव, ऋतुराज चौहान, रंजीत परमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular