सेंट जांस स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट्स मिट सम्पन्न
शिक्षा ही देश को आगे ले जायेगा: सुनील यादव
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित सेंट जांस स्कूल में सातवां स्पोर्ट्स डे का आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करंजाकला प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुनील यादव रहे। अध्यक्षता एजुकेशन सेक्रेटरी वाराणसी विशप थामस मैथ्यूज ने किया। आभार प्रदर्शन प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैज अलंकरण व स्वागत गीत से प्रारम्भ हुआ। तदुपरांत मार्च पास्ट हुआ। ओलम्पिक टार्च जलाकर मुख्य अतिथि ने महोत्सव के उद्धघाटन की घोषणा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके बच्चों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम समाप्त हुआ। प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने स्कूल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार व विविध गतिविधियों से जोड़ देश की प्रगति में योगदान हेतु बेहतर नागरिक बनाना होगा। स्कूल के शिक्षकों ने शिक्षा के साथ साथ संस्कार का भी संचार किया है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह साफ झलकता रहा। वहीं प्रधानाध्यापिका प्रबंधन व शिक्षकों के साथ छात्रों की जमकर तारीफ किया। साथ ही कहा शिक्षा ही प्रगति पथ पर ले जाने का माध्यम है। मेरी शुभकामनाएं व समर्थन हमेशा विद्यालय के साथ है। आने वाले दिनों में इस विद्यालय के बच्चे देश में नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर फादर आनन्द लकड़ा, फादर राजेश, फादर एंटोनी सामी, डा. देवी प्रसाद पुष्पजीवी, सबरहद कम्पोजिट विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक सोनकर, डा. आलोक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष बैजारामपुर सुजीत सिंह, दुर्गेश सिंह समेत अभिभावक शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।











