JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, पलटने से चालक घायल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से धक्का मार दिया। धक्का तेज होने के कारण पिकअप सड़क पर पलट गई। जिसने चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर निवासी संदीप बिंद पिकअप लेकर आजमगढ़ से जौनपुर शहर के तरफ आ रहा था।
संदीप जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास पहुचा तभी पीछे के तरफ से ट्रक ने तेज टक्कर मार दिया। टक्कर इतना तेज था कि पिकअप मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे तो देखा चालक संदीप पलटी पिकअप में फंसा हुआ था तथा टक्कर मारने वाला ट्रक शहर के तरफ फरार हो गया था। लोगों ने किसी तरह घायल पिकअप चालक को बाहर निकाला। संदीप बिंद 35 वर्ष को काफी गंभीर चोट आई थीं तथा सिर फट गया था। लोगों ने एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











