HomeJaunpurJaunpur News : विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : विशेष अपराध सूचना ब्यूरो की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिला डायरेक्टर जौनपुर डा. कमलेश कन्नौजिया की अध्यक्षता में जौनपुर एवं आजमगढ़ के कार्यकारणी की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि विशेष अपराध सूचना ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कन्हैया लाल पटेल एवं विशेष अपराध सूचना ब्यूरो वाराणसी के जिलाध्यक्ष चेत सिंह रहे। बैठक में नये पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष अभिषेक मौर्य, जिला उप प्रभारी सत्यम प्रजापति, उपनिदेशक अक्षय कुमार को उनके कार्यकुशलता को देखते हुए पुनः उनके पदों पर कार्यरत किया गया।

वहीं पत्रकार निशार अहमद को संगठन का उपनिदेशक बनाया गया। पत्रकार आशीष मौर्य को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं आजमगढ़ के लिये संदीप कुमार विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिनके प्रोत्साहन के लिये आजमगढ़ से राजेश बेनवंशी, विनय तिवारी, गौतम मौर्य एवं प्रियका गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शैलेन्द्र कुमार सिंह प्राचार्य शिवमूरत कॉलेज ऑफ फार्मेसी, समाजसेवी गुड्डू सिंह वर्मा, अपना दल एस के जिला महासचिव चंद्रशेखर पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अजमद अली, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, नरहरी नंदन, पत्रकार सुनील सिंह, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read