HomeJaunpurJaunpur News : विधायक समेत सपा नेताओं का जनसैलाब धरना प्रदर्शन में...

Jaunpur News : विधायक समेत सपा नेताओं का जनसैलाब धरना प्रदर्शन में हुआ शामिल

Jaunpur News : विधायक समेत सपा नेताओं का जनसैलाब धरना प्रदर्शन में हुआ शामिल

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में विशाल जनसैलाब गाजीपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ। श्री यादव ने बताया कि विगत दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ऊपर हुए हमले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी न किये जाने के विरुद्ध सरजू पांडेय पार्क गाजीपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद सपा विधायक समेत तमाम नेताओं का जनसैलाब सम्मिलित हुआ।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विधायक जब सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस कैसे सुरक्षित रहेगा। ओमप्रकाश राजभर के ऊपर जानलेवा हमला हुआ और दोषी के ऊपर कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। धरने में विधायक जगदीश नारायण राय, पंकज पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, राजबहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, जयहिन्द यादव, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल, विवेक रंजन यादव, गप्पू मौर्या, श्याम नरायन बिन्द, नन्दलाल यादव, अनिल फौजी, शिवजीत यादव, गुड्डू सोनकर, मेवालाल गौतम, राजेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read