HomeJaunpurJaunpur News: सपा नेत्री उषा जायसवाल ने अलग अन्दाज में मनाया शिक्षक...

Jaunpur News: सपा नेत्री उषा जायसवाल ने अलग अन्दाज में मनाया शिक्षक दिवस

  • सपा नेत्री उषा जायसवाल ने अलग अन्दाज में मनाया शिक्षक दिवस

  • बन्द पड़े प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद के समक्ष किया अनोखा प्रदर्शन

  • लगातार बन्द किये जा रहे स्कूलों का संकेत है कि भाजपा शिक्षा विरोधी है: उषा जायसवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जन्म जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार की स्कूल बन्द करो नीति का विरोध करते हुये रसूलाबाद प्राथमिक विद्यालय जो बन्द पड़ा है, के बाहर प्रदर्शन किया गया। साथ ही शिक्षक दिवस पर भाजपा सरकार की स्कूलों को बन्द करने तथा शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध करते हुये शिक्षक दिवस मनाया गया।

इस मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारूल हक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश का नौजवान शिक्षा से वंचित रह जाय, क्योंकि शिक्षा सवाल करती है, इसलिये सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये आने वाली पीढ़ी को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।

इसी क्रम में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रंजीत सोनकर ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार शिक्षा विरोधी है। संघ का प्रमुख उद्देश्य है कि पिछड़ों और दलितों को शिक्षा से वंचित किया। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा शिक्षा विरोधी होने का संकेत देती है, इसीलिये तो प्रदेश सरकार स्कूलों को लगातार बन्द कर रही है।

उसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद बन्द किया गया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। आज के दिन हम भी प्रण लेते हैं कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा से वंचित होने नहीं दिया जायेगा। 2027 में सपा सरकार सभी बन्द पड़े स्कूलों को खुलवायेगी।
इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की सदर विधानसभा अध्यक्ष सुशीला यादव, युवा नेता मुकेश यादव, अंसार अहमद, राजा नवाब, फिरोज, पप्पू, आजाद रावत, नितेश अग्रहरि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

 

 

Must Read