HomeJaunpurJaunpur News : सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष

Jaunpur News : सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष

Jaunpur News : सोनी जायसवाल बनीं जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष

मीरा अग्रहरी सचिव व सरला माहेश्वरी कोषाध्यक्ष मनोनीत
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की बैठक शहर के एक होटल में अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी रीता कश्यप के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद के लिये सोनी जायसवाल तथा सचिव मीरा अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष के लिये सरला माहेश्वरी के नाम पर सदस्यों द्वारा चर्चा करते हुए सभी पूर्व अध्यक्ष के सुझाव पर उपयुक्त नामों पर सर्वसम्मति बनी। यशिता शर्मा ने जेसीआई आस्था पाठ द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के साथ सदस्यों का स्वागत किया। चुनाव अधिकारी रीता कश्यप ने सदस्यों द्वारा 2023 के नेतृत्व का चुनाव/चयन में हिस्सेदारी की बात कही। संस्थापक अध्यक्ष मेघना रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए 2023 में अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता तथा पूर्व अध्यक्ष चारू शर्मा ने संयुक्त रुप से जेसीआई संस्था की मूलभूत चीजों के बारे में संस्था के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों को भी नई जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष कल्पना केसरवानी तथा पूर्व अध्यक्ष मधुरानी गुप्ता ने नवनिर्वाचित टीम के उत्साह को बढ़ाते हुए हर समय संस्था के हित के लिये अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा।

नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने वर्ष 2023 को संस्था के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुए ऐतिहासिक वर्ष बनाने की बात कही। बैठक में डॉली गुप्ता, मंजू जायसवाल, अनीता सेठ, इंदिरा जायसवाल, शालिनी, रजनी साहू, शिल्पी जायसवाल, चमन जैन, रिंकी जायसवाल, संचिता बैंकर, अनन्या अग्रहरि, राज आदि की उपस्थिति रही। संचालन जेजे चेयरमैन जयंती श्रीवास्तव ने किया। अन्त में नवनियुक्त अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read