HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम व एसपी की उपस्थिति में समाधान दिवस का...

JAUNPUR NEWS : डीएम व एसपी की उपस्थिति में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : डीएम व एसपी की उपस्थिति में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

65 शिकायतों में से 4 का हुआ निस्तारण
विपिन मौर्य एडवोेकेट
मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा व पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 65 शिकायती पत्र आये जिसमें चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम अछैबर चौहान की उपस्थिति में समाधान दिवस चल रहा था। अचानक 11:30 बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करने लगे। जिलाधिकारी भूमि सम्बंधी शिकायतों की अधिकता देख जो बाहर घूम रहे थे और अपने कार्यालय में बैठे थे, उन सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों तलब कर उनसे सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की जानकारी लेने लगे। सभी राजस्व कर्मचारी सभागार में लाईन में खड़े हो गये और शिकायत कर्ताओं के साथ बुलाये जाने लगे।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर भूमि सम्बंधी शिकायतों की पैमाइस आदि कर निस्तारण किया जाय और विडियो ग्राफी भी कराई जाय। रईया ग्राम की मालती पत्नी महेंद्र ने पट्टा भूमि पर कब्जा दिलाने, बसढुआ के रमाशंकर यादव वरासत दर्ज कराने, खजुरहट के रविन्द्र कुमार घरौंनी में विवादित मकान दर्ज करने, बनकट के राजेश तालाब से अतिक्रमण हटाने, छदान के भोलानाथ युरिया आपूर्ति, गोहका के संजय कुमार भाई द्वारा जमीन कब्जा की शिकायत किये।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, तहसीलदार मूसा राम, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह, सभी ब्लाक के अधिकारी व थाने के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ राजस्व कर्मी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read