HomeJaunpurJaunpur News: समाजसेवी ने ग्रामवासियों के लिये शुरू किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

Jaunpur News: समाजसेवी ने ग्रामवासियों के लिये शुरू किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

  • समाजसेवी ने ग्रामवासियों के लिये शुरू किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

  • यह सेवा ग्रामवासियों के लिये सिद्ध होगा लाभदायक: डा. आलोक यादव

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के फत्तूपुर (अजोसी) गांव में समाजसेवी जय प्रकाश यादव ने अपने दादा राम सिंगार यादव के प्रथम पुण्यतिथि पर ग्रामीणों के लिए एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत किया। समाजसेवी के सौजन्य से गांव के लोगों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का सहयोग किया गया।
बताते हैं कि समाजसेवी अपने गांव की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आज अपने गाँव वालों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस देकर उन्होंने सराहनीय कार्य किया है जिससे गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. आलोक यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि इस प्रकार का कार्य ग्रामीण अंचल में करना बहुत ही अच्छा कार्य है। इससे गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब कभी ग्रामीण अंचल में किसी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाता है तो कभी-कभी वाहन न मिलने के कारण तमाम समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है। ऐसी दशा में यह एंबुलेंस सेवा लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
इस अवसर पर श्याम प्रकाश यादव, सोनू यादव, अनिल यादव, विकेश उपाध्याय, सन्तोष मिश्रा सुग्गू, विकास यादव, रोहित यादव, सुजल यादव, मोनू, देव यादव, अंकित यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read