HomeTrendingयुवाओं ने साइकिल चलाकर स्वस्थ भारत का दिया संदेश

युवाओं ने साइकिल चलाकर स्वस्थ भारत का दिया संदेश

  • युवाओं ने साइकिल चलाकर स्वस्थ भारत का दिया संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मेरा युवा भारत द्वारा बी.पी. शुक्ला इंटर कॉलेज में संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नन्हे सिंह तथा मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता एवं अन्य विद्यालयों के खेल शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों द्वारा वार्म-अप एवं शारीरिक व्यायाम के साथ किया गया। इसके पश्चात युवाओं ने साइकिलिंग में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। नियमित साइकिलिंग, योग, व्यायाम एवं खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, खेल भावना, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

 

 

 

 

Must Read