शिक्षक संघ चुनाव में राजकुमार ने मारी बाजी, रामकरन बने मंत्री
कोषाध्यक्ष लालचन्द पर फिर एक बार मिली जिम्मेदारी
हैसर ब्लाक में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ चुनाव
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के हैसर ब्लॉक का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष पद पर राजकुमार शुक्ला, मंत्री पद पर रामकरन पासवान तथा कोषाध्यक्ष पद पर लालचंद्र साहनी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 364 मत पड़े जिसमें 3 मत अवैध घोषित किए गए। राजकुमार शुक्ला को 198 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल यादव को 163 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजकुमार शुक्ला ने 35 मतों से जीत दर्ज की। वहीं मंत्री पद के चुनाव में रामकरन पासवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 242 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय प्रसाद को 121 मत मिले। मंत्री पद के लिए कुल 364 मत पड़े जिसमें एक मत अवैध घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों का शिक्षकों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षकों के हितों की रक्षा करने, संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई।











