अयोध्या के महंत जन्मेजय ने पूर्व चेयरमैन को दी श्रद्धांजलि
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रसिक पीठाधीश्वर महंत राम जानकी घाट बड़ा स्थान, अयोध्या व राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय मंत्री महंत जन्मेजय शरण महाराज ने नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राम जन्मभूमि निर्माण न्यास के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा धनोखर चक्र तीर्थ स्थित चित्रगुप्त धाम के पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के आवास जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाया। दूसरी तरफ नगर के जनक पैलेस में शांति पाठ का आयोजन किया गया। शांति पाठ में भाजपा सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं तथा गणमान्य लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला प्रभारी नीरज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, कांग्रेस नेता पी०एल० पुनिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, राजरानी रावत शशांक कुशमेश, जनपद के तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, संग्राम सिंह की पुत्री पिंकी वर्मा, डॉ. विवेक वर्मा, अनिमेष प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता नईम सिद्दीकी, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, सरोज रावत, उत्तम शर्मा, हरिहर श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, लालता शरण श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु प्रभाकर वर्मा, राम प्रकाश श्रीवास्तव, आर०पी० सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। रंजीत बहादुर जी के तीनों पुत्र विश्वजीत श्रीवास्तव, अमरजीत श्रीवास्तव (टिल्लू) समरजीत श्रीवास्तव ने आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।











