HomeJaunpurJaunpur News: उत्तर प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में बनेगा नया...

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में बनेगा नया मोर्चा: केवट रामधनी बिन्द

  • उत्तर प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में बनेगा नया मोर्चा: केवट रामधनी बिन्द

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। राष्ट्रीय उदय पार्टी और भारतीय मानव समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में कान्हीपुर में स्थित अहिल्या देवी होल्कर माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम किया गया। दोनों दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की महत्ता और आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा की नीतियों से ऊब चुकी है और अब इन सभी को नकार रही है। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही एक मजबूत ‘तीसरा विकल्प मोर्चा’ बनाया जाएगा जो आम जनता की आवाज बनेगा।
वहीं राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने कहा कि भारतीय संविधान सर्व समाज, किसानों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए बना है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को बचाने और समाज के हर वर्ग को उसका हक दिलाने का आह्वान किया।
इस दौरान राष्ट्रीय उदय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पाल ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रदेश में अब तक सभी की सरकारें बन चुकी हैं लेकिन अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश में ‘अति पिछड़ा समाज’ की सरकार बने।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल, भइया लाल पाल, सुनील पाल, रामलखन पाल, दिलीप पाल, राजेश पाल, अर्जुन पाल सहित दोनों पार्टियों के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Must Read