आटो एवं बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के बाहर से निकले नेशनल हाईवे-34 पर राठ तिराहे के निकट दोपहर ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार दोपहर राठ तिराहे के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रीवन निवासी ओम नारायण (25) पुत्र श्रीराम तथा ऑटो में सवार चंदपुरवा निवासी संपत (55) पत्नी बनवारी लाल, कबरई निवासी राज्यश्री (50) पत्नी राजू और एक अज्ञात पुरुष घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को मौदहा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटें होने के चलते चारों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।











