HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डायट परिसर में निपुण भारत मिशन (जी 20) जनभागीदारी...

JAUNPUR NEWS : डायट परिसर में निपुण भारत मिशन (जी 20) जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : डायट परिसर में निपुण भारत मिशन (जी 20) जनभागीदारी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

जिला एवं ब्लाक स्तरीय निपुण टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन (जी 20) जनभागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई जहां टास्क फोर्स के सभी सदस्य सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा में सहयोग ऐप तथा बाल पिटारा ऐप के प्रयोग से प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवींद्रनाथ ने बताया कि कोई भी आंदोलन बिना जनभागीदारी के सफल नहीं हुआ है। वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह ने बताया कि डिजिटल शिक्षा पर विशेष ध्यान देने से निपुण लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने बताया कि बच्चों में सीखने की प्रक्रिया गर्भ से ही प्रारंभ हो जाती है, इसलिए हमें बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को भावनात्मक रूप से सहयोग प्रदान कर उनको भी निपुण बनाया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि बच्चों को उद्यमिता सिखाएं एवं उद्यमी के रूप में विकसित करें जिससे राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।

डायट प्राचार्य डॉ. राकेश सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर एस.आर.जी., ए.आर.पी एवं शिक्षक संकुल को निर्देशित किया कि 20 प्रतिशत से कम निपुण विद्यालयों को विशेष कार्य योजना बनाकर जुलाई माह तक निपुण बनाने का कार्य किया जाय। सभी विकास खंडों में जी-20 टीम से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाय। “वृक्ष बचाओ जीवन बचाओ” पर डायट प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जहां प्रशिक्षुओं ने पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया तथा “पुस्तक दान महादान” में डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, डॉ. अश्वनी पांडेय, संजय सिंह, शिवेंद्र शेखर ओझा आदि ने पुस्तक दान किया। इस अवसर पर डायट के समस्त प्रवक्ता, “वृक्ष बचाओ जीवन बचाओ” कार्यक्रम प्रभारी मंजुलता यादव, राजकुमार, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त एस.आर.जी, समस्त ए.आर.पी, समस्त सी.डी.पी.ओ, समस्त सहायक पटल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read