HomeJaunpurJaunpur News : रामलीला के तीसरे दिन हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

Jaunpur News : रामलीला के तीसरे दिन हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

Jaunpur News : रामलीला के तीसरे दिन हुआ सीता स्वयंवर का मंचन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव में त्रिलोचन महादेव रामलीला समिति के तरफ से तीसरे दिन सीता स्वयंवर का सीन दर्शाया गया इस दौरान रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद और घोंघा राजा का जबरदस्त हास्य अभिनय देखकर दर्शक रोमांचित हो गए हैं। इस दौरान सीता स्वयंवर के दिन मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह ने फीता काटकर शिव धनुष का आरती किया।

राम की प्रमुख किरदार में महेंद्र प्रताप राजभर और लक्ष्मण की किरदार में सचिन सेठ श्लोक ने अपनी अदाकारी से माहौल बना दिया। सैकड़ों लोग श्रीराम के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू रखने के लिए थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस पिकेट भी वहां पर मौजूद रहे। समिति के कोषाध्यक्ष सत्यम सेठ, उपाध्यक्ष की भूमिका में अजय मोदनवाल मौजूद रहे। रामलीला सचिन सेठ ने बाजार के स्व. योगेंद्र गिरी के साथ स्व. बसंत लाल जायसवाल, स्व. बिहारी साव और स्व. अमरजीत राजभर को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन कराया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read