HomeJaunpurJaunpur News : सिकरारा पुलिस ने लाला बाजार हिंसक घटना में शामिल...

Jaunpur News : सिकरारा पुलिस ने लाला बाजार हिंसक घटना में शामिल 32 लोगों को किया गिरफ्तार

Jaunpur News : सिकरारा पुलिस ने लाला बाजार हिंसक घटना में शामिल 32 लोगों को किया गिरफ्तार

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। अग्निवीर सेना भर्ती योजना के विरोद्ध में उग्र लोगों द्वारा जनपद में लागू धारा 144 का उल्लंघन करते हुये शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुये उग्र प्रदर्शन किया गया। सिकरारा क्षेत्र के लाला बाजार में आगजनी व तोड़-फोड़ के साथ जलायी गयी गाड़ियों के अलावा हाइवे से आने जाने वाले अन्य वाहनों में तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ की गयी।

लोक शान्ति बहाल करने हेतु ड्यूटी में लगे थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक तिवारी, उ0नि0 मो0 सैफ, उ0नि0 संजय कुमार, हे0का0 रविन्द्र तिवारी, का0 शहंशाह आलम, हे0का0 अनिल तिवारी, का0 शिवान्सु ओझा, का0 जयप्रकाश कन्नौजिया, का0 हर्षनाथ यादव, जयचन्द्र कुमार, हे0का0 विनोद यादव व प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर देवानन्द रजक मय हमराहीगण को गम्भीर चोटे आईं। उक्त कृत्य के सम्बन्ध में थाना सिकरारा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही टीम गठित करके कुल 32 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। क्षतिग्रस्त/जलाये गये वाहनों में एक सरकारी अपाची मोटरसाइकिल, एक अल्टो कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन सरकारी रोडबेज बस, एक सरकारी टाटा सूमो हैं।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक तिवारी, देवानन्द रजक प्रभारी निरीक्षक थाना मछलीशहर, किशोर चौबे प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ियाहूं, ओम नारायण सिंह थानाध्यक्ष बक्सा, राम सरिख गौतम थानाध्यक्ष पंवारा, सदानन्द राय थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक मो. सैफ, उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव, उपनिरीक्षक मो. जियाउद्दीन खाँ, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश, हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 चन्द्रशेखर सिंह, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 दीनानाथ, हे0का0 रविन्द्रनाथ तिवारी, का0 अजय राव, का0 अंकित सिंह, का0 इन्द्रेश मिश्रा, का0 राजू, का0 राम प्रवेश चौहान, का0 हर्षनाथ यादव, का0 शहशांह आलम, का0 शिवान्शु ओझा, का0 रोहित यादव, का0 जयचन्द कुमार, का0 शशि चौहान, का0 संदीप शर्मा, म0का0 उषा दीक्षित शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read