JAUNPUR NEWS : शुभम को दिल्ली विश्वविद्यालय में मिला दाखिला
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज के छात्र को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस सफलता के लिए छात्र को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार शाहगंज नगर की अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी अमृतलाल और मनीता देवी के बेटे शुभम ने सीयूईटी की परीक्षा क्वालिफाई की है। उसे दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में दाखिला मिला है। शुभम की इस कामयाबी का श्रेय परिजनों ने उसकी मेहनत और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। बता दें कि शुभम हमेशा से मेधावी छात्र रहा है। उसने हाईस्कूल की परीक्षा आदर्श शिक्षण संस्थान में पढ़कर दी थी और 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। इंटरमीडिएट सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज से किया और 75 फीसद अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने छात्र को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शुभम पढ़ने में बहुत अच्छा रहा। अनुशासित रहा और गुरुओं का काफी सम्मान करता था। उसकी सफ़लता ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










