JAUNPUR NEWS : बिजली बकाया वसूली टीम ने वसूले 1.36 लाख रूपये
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विद्युत बकायेदारों के नाम से जारी आरसी पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह द्वारा अभियान चलाकर एक लाख 36 हज़ार रूपए की राजस्व वसूली की गई। जानकारी के अनुसार भादी गांव में आजमगढ़ रोड निवासी उर्मिला देवी व अशोक कुमार आदि का बिजली बिल बकाया न जमा किए जाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन को भेजा। बकाएदारों से वसूली अभियान में निकले तहसीलदार श्री सिंह ने दो बकायेदारों से मौके पर 1.36 हज़ार रूपये वसूले।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










