HomeJaunpurJaunpur News: बुढ़वा बाबा राम-जानकी मन्दिर पर श्री श्याम परिवार ने मनाया...

Jaunpur News: बुढ़वा बाबा राम-जानकी मन्दिर पर श्री श्याम परिवार ने मनाया खाटू श्याम का जन्मदिन

  • बुढ़वा बाबा राम-जानकी मन्दिर पर श्री श्याम परिवार ने मनाया खाटू श्याम का जन्मदिन

  • जागरण संकीर्तन एवं लेजर लाइट शो का हुआ आयोजन

  • 11000 दीपकों से घाट हुआ जगमग, मना देव दीपावली

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के बुढ़वा बाबा राम-जानकी मंदिर पर श्री श्याम परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भव्य जागरण, संकीर्तन एवं लेजर लाइट शो लेजर लाइट शो का हुआ आयोजन, 11,000 दीपकों से घाट जगमग हुआ तथा देव दीपावली मनाई गई।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में 11,000 दीपक जलाए गए जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपों की रोशनी से देव दीपावली का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। श्री श्याम परिवार के सदस्यो के द्वारा खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर बाबा पर भव्य श्रृंगार, फूलों की वर्षा, छप्पन भोग और महाआरती, वाराणसी के पंडितों द्वारा गंगा आरती हुआ। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक बाबा के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। लेजर लाइट शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
कार्यक्रम दौरान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहे। श्री श्याम परिवार ने सभी आये हुए भक्तों का एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले नागरिक एवं नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन तथा विद्युत विभाग एवं कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले गणमान्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Must Read