HomeJaunpurJaunpur News: बासूपुर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन

Jaunpur News: बासूपुर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन

  • बासूपुर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन

  • हवन-पूर्णाहुति के बाद हुआ ब्रह्मभोज, उमड़ा जनसैलाब

  • 14 से 20 नवम्बर तक काशी के विनयानन्द सरस्वती ने सुनायी कथा

तेजस टूडे सं.
पंकज बिन्द
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बासूपुर गांव में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के बीच हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। काशी से आए कथा व्यास विनयानंद सरस्वती ने 14 से 20 नवंबर तक कथा सुनाई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, कर्म और मोक्ष के प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया गया।हवन और पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज हुआ। कथा की आयोजक गायत्री तिवारी और राधेश्याम तिवारी ने कथा व्यास और आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार जताया। आयोजन में तिवारी परिवार और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

 

 

 

 

Must Read