Jaunpur News : श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ ने विजय सिंह को बनाया युवा जिलाध्यक्ष
जौनपुर। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह जादौन के अनुमोदन एवं काशी प्रान्त के अध्यक्ष डा. भूपेन्द्र सिंह की सहमति पर जौनपुर जिलाध्यक्ष गिरीश सिंह ने युवा एवं जुझारू कार्यकर्ता विजय सिंह को युवा जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपा। इसकी जानकारी होने पर महासंघ से जुड़े लोगों सहित श्री सिंह के शुभचिन्तकों ने विजय जी को बधाई देते हुये महासंघ के इस निर्णय की सराहना किया।

इसी को लेकर नगर के वाजिदपुर तिराहे पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां उपस्थित लोगों ने विजय सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता डा. भूपेन्द्र सिंह एवं संचालन गिरीश सिंह ने किया। वहीं नवचयनित युवा जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि महासंघ द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह, जिला प्रभारी डा. विशाल सिंह, जिला संयोजक आनन्द सिंह, नवीन सिंह, धर्मपाल सिंह, मनोज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















