HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शेरू सोनकर चन्दवक बाजार के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोनीत

JAUNPUR NEWS : शेरू सोनकर चन्दवक बाजार के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोनीत

JAUNPUR NEWS : शेरू सोनकर चन्दवक बाजार के व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोनीत

अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय ब्यापार मंडल का चुनाव मंगलवार को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान चंदवक बाजार के समस्त व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक चंदवक गांधी पार्क में संजय मोदनवाल की अध्यक्षता में एवं जिला उद्योग प्रतिनिधिमंडल के जिला संगठन मंत्री और चुनाव अधिकारी अब्दुल हक अंसारी की उपस्थिति में हुआ संपन्न जिसमें चंदवक व्यापार मंडल के पदाधिकारी का चुनाव सर्व सम्मानित से कराया गया।

सर्वसम्मत से शेरू उर्फ शेरा सोनकर को चंदवक व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील यादव उर्फ राजू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू मोदनवाल, मेराज अहमद, जीत बहादुर, संजय मोदनवाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक जायसवाल को महामंत्री, मन्नू अहमद, दिलीप चौरसिया, धीरज सेठ, बृजेश कुमार को सह मंत्री जमील अहमद. मोनू मोदनवाल, विकास सोनकर, आसिफ अहमद, चंदन सोनकर को संगठन मंत्री, जितेंद्र सोनकर को कोषाध्यक्ष एवं सोनू राजभर को आय व्यय निरीक्षक को मीडिया प्रभारी चुना गया।

इसके अलावा संरक्षक व्यापार मंडल चंदवक के रूप में अजीत सिंह, विनोद सिंह, दिनेश सिंह को व्यापार मंडल का संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा 21 लोग कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read