HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सात दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ...

JAUNPUR NEWS : सात दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन

JAUNPUR NEWS : सात दिवसीय सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन

महायज्ञ में लोगों ने दी आहुति, भण्डारे में ग्रहण किया प्रसाद
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रतापगंज स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय सवालाख हनुमान चालीसा पाठ का शुक्रवार को महायज्ञ के साथ समापन हुआ। शाम को आयोजित विशाल भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के अनुष्ठान के लिए आयोजक व मंदिर के पुजारी स्वामी विवेकानन्द महाराज की देख—रेख में अयोध्या, काशी, गोरखपुर, प्रयागराज, बिहार आदि जगहों से आये साधू संत व कर्मकांडी ब्राह्मणों ने बीते 28 जनवरी से सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ आरम्भ किया। बलिया रसड़ा के महन्थ रामकृष्ण दास, महन्थ अलख पुरुष दास, निर्वान गुरुमुख दास (भुसावल महाराष्ट्र) स्वामी आत्मानन्द, महन्थ बृजेश दास, स्वामी माधवानन्द, महन्थ मंगल दास, राम गोविन्द दास आदि ने सात दिनों तक अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया।

शुक्रवार को पाठ के समापन के पश्चात अनिल सेठ, आनन्द जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मुन्ना प्रसाद सेठ, अशोक जायसवाल, दिलीप अग्रहरि, अवधेश सिंह, राजकपूर सेठ, मनोज कुमार सहित बाजरवासियों व क्षेत्रीय लोगों ने महायज्ञ में आहुति दी। दोपहर बाद विशाल भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। मंदिर परिसर के सामने हाइवे पर वाहनों के आवागमन व सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष रमेश कुमार की देख—रेख में पुलिस सक्रिय रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read