HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जौनपुर के चयनित पुरूष वालीबाल टीम स्टेट चैम्पियनशिप में...

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के चयनित पुरूष वालीबाल टीम स्टेट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग के लिये 14 को लखनऊ जायेगी

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के चयनित पुरूष वालीबाल टीम स्टेट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग के लिये 14 को लखनऊ जायेगी

जौनपुर। जिला वालीबाल संघ जौनपुर के तत्वावधान में नगर के टीडी इण्टर कालेज के वालीबाल ग्राउन्ड पर आयोजित वालीबाल खिलाड़ियों का चयन (ट्रायल) 10 मार्च को हुआ था। चयनित 12 खिलाड़ियों को सूचित कर दिया गया है। टीम कोच जितेन्द्र सिंह व टीम मैनेजर आलोक सिंह के नेतृत्व में 14 मार्च को यह चयनित खिलाड़ी लखनऊ जायेंगे।

यह टीम 68वीं सीनीयर स्टेट पुरूष वॉलीबाल चैम्पियनशिप जो चंद्रभानु गुप्त एग्रीकल्चर पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बक्छी का तालाब लखनऊ मे आयोजित है, में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर जिला सचिव विजय सिंह बागी ने खिलाडियो को टिप्स देते हुए कहा कि टीम भावना से खेलने पर ही जीत सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर अश्वनी सिह, रमेश चन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश यादव, कमलेश सिंह, वीरेन्द्र यादव, आजाद चंद्रशेखर उपाध्याय, आलोक सिंह, विक्रम सिंह, जितेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुबाष सिंह, अंशुमान सिंह, धवल शुक्ला, धनन्जय सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read