Jaunpur News : भैसों से लदी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, दो की हुई मौत
शाहगंज, जौनपुर। वध के लिए ले जारी भैसों से लदी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें दो भैंस की मौत हो गयी। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक व तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने एक जानवर व स्कार्पियो को कब्जे में लिया। मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौक का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को तड़के स्थानीय नगर के जेसीज चौक के पास भैसों से लदी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो भैंस की मौत हो गयी जिसके बाद स्कार्पियो चालक व तस्कर मौके से फरार हो गये। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एक जानवर व स्कार्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















