HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बस की चपेट से स्कूटी सवार की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : बस की चपेट से स्कूटी सवार की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : बस की चपेट से स्कूटी सवार की हुई मौत

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव निवासी सिद्धार्थ निगम 25 वर्ष पुत्र मंगला प्रसाद निगम गुरुवार को अपनी स्कूटी से घर से निकलकर शहर आ रहे थे। वह जौनपुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर खबर लगते ही परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गयी तथा चहुंओर मातम छा गया। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read