HomeJaunpurJaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1758 दिनों से जारी है...

Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1758 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन

  • भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरूद्ध 1758 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन मंगलवार को 1758वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। यशवन्त गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गयी। इस अवसर पर नन्द लाल रावत, आदित्य नारायण शर्मा, राम आसरे विश्वकर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, राजित राम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read