HomeJaunpurJaunpur News: भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1935वें दिन भी...

Jaunpur News: भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1935वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह

  • भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय राजमार्ग घोटाले के विरूद्ध 1935वें दिन भी जारी रहा सत्याग्रह

तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1935वें दिन भी अनवरत जारी रहा। 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा उठाया जा रहा है। इस दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई। इस अवसर पर बसन्त लाल मौर्य, नरेन्द्र गिरी, सजन यादव, राम नगीना यादव, राम बहाल यादव, नन्द लाल रावत, विजय प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन दिया।

 

 

 

 

Must Read