Jaunpur News : परमात्मा से जुड़ने का सच्चा साधन है सत्संगः मदन मोहन

Jaunpur News : परमात्मा से जुड़ने का सच्चा साधन है सत्संगः मदन मोहन

शीतला चौकियां धाम में पांच दिवसीय श्री रामकथा शुरू

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पांच दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन चल रहा है जहां वाराणसी से पधारे मानस कोविद मदन मोहन मिश्र ने कथा प्रवचन के दौरान बताया कि परमात्मा से जुड़ने का सबसे बड़ा साधन सत्संग है। भजन, कीर्तन, सत्संग, कथा श्रवण मात्र से ही मानव जीवन में बदलाव आने लगता है। धर्म के मार्ग पर चलने मात्र से परमात्मा की कृपा दृष्टि सदैव प्राणी के जीवन में बनी रहती है। जो प्राणी धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। अयोध्या काण्ड पर चर्चा का करते हुए हुए बताया कि जिस काण्ड में कोई वध नहीं हुआ, वही अयोध्या काण्ड है। अवधपूरी जहां कोई का वध नहीं हुआ, वही श्रीराम नगरी अवध है।

गोस्वामी तुलसीदास को अयोध्या काण्ड इसलिए परमप्रिय था, क्योंकि सभी कांडों में किसी न किसी दानव दैत्य का वध किया गया है परंतु अयोध्या काण्ड में कोई वध नहीं हुआ, इसलिए उसे अवधपुरी भी बोला जाता है। इसी क्रम में जनपद के मल्हनी से पधारे कथावाचक डा. अखिलेश चन्द्र पाठक ने कहा कि रामकथा मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही मुक्ति का रास्ता भी बताती है। इसके रसपान से बुद्धि व विचार बदलते हैं जिससे आपसी कटुता समाप्त होकर समरसता फैलती है। मानव का कल्याण उसकी मानवता पर ही निर्भर होता है परंतु मानवता क्या है, समाज आज इससे भटक रहा है। उसे याद कराने का सफल माध्यम राम कथा है। इसके श्रवण मात्र से मानव का कल्याण होता है।

सत्संग भी इसका एक सफल माध्यम है। दुराचारी व्यक्ति को सत्संग से ही अच्छा इंसान बनने का अवसर प्राप्त हो जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि जब भी मानव सत्संग का सहारा लिया, उसमें अच्छे विचार व अच्छी सोच का समावेश होने लगा। परहित सरस धर्म नहीं भाई, पर पीड़ा सम नहीं अधिमाई। उन्होंने कहा कि सद्व्यवहार करना भी भगवान की पूजा है। धर्म को जानने वाले लोग इस संसार को परिवार मानते हैं और उनको प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर का अंश दिखता है। जो व्यक्ति हमेशा परहित में लगे रहते है, वही सच्चे धर्म के पालक होते हैं। इस दौरान सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ माली, शिवासरे गिरी, मदन साहू, अनिल साहू, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक साहू, दीपक राय, गुड्डू त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बता दें कि 5 दिवसीय कथा प्रतिदिन सायं 7 से 10 बजे रात्रि तक शुक्रवार तक चलेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent