HomeJaunpurJaunpur News : सरोज सिंह अध्यक्ष व संतोष उपाध्याय चुने गये मंत्री

Jaunpur News : सरोज सिंह अध्यक्ष व संतोष उपाध्याय चुने गये मंत्री

Jaunpur News : सरोज सिंह अध्यक्ष व संतोष उपाध्याय चुने गये मंत्री

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा इकाई का चुनाव सम्पन्न

बक्सा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति, चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी सिंह व चुनाव अधिकारी उमेश यादव, संतोष सिंह, विशाल सिंह की देख-रेख में ब्लाक इकाई बक्सा का चुनाव प्राथमिक विद्यालय गैरी कला में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से सरोज सिंह को पुनः अध्यक्ष चुना गया तथा संतोष उपाध्याय को मंत्री के साथ संयुक्त मंत्री सुनील प्रजापति को चुना गया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष श्रेयम कुमार व मीडिया प्रभारी विनीत पाठक को सर्वसम्मति से चुना गया।

पुनः ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सरोज सिंह ने कहा कि यह ब्लाक के सम्मानित शिक्षकों का विश्वास व स्नेह है जिसके परिणाम स्वरूप एक बार फिर से अध्यक्ष का दायित्व मिला है। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपदीय इकाई को पूर्ण विश्वास है कि बक्सा कार्यसमिति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

इससे पहले संगठन मंत्री/चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर डा. अखिलेश सिंह (एसआरजी), शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, अतुल प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, विशाल सिंह, नीतीश सिंह, रत्नेश सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मनोज, विनय, हौसिला, अशोक, राजेश, मनोज, वीरेंद्र यादव, कमलेश यादव, तेज बहादुर, मुनीश मिश्र, विष्णुशंकर सिंह सहित तमाम शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read