HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सरकी चौकी प्रभारी ने दिखायी दरियादिली

JAUNPUR NEWS : सरकी चौकी प्रभारी ने दिखायी दरियादिली

JAUNPUR NEWS : सरकी चौकी प्रभारी ने दिखायी दरियादिली

कुंआ में फंसे कुत्ते को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर निकाला बाहर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पूरनपुर गांव में गुरुवार की सुबह कुंआ में फंसे कुत्ते को सरकी चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से रेक्यू कर बाहर निकाला।
गौरतलब हो कि रोज की भांति सुबह मार्निंग वॉक पर निकले चौकी प्रभारी विनोद अंचल वाक करते हुए प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण के पास जैसे ही पहुंचे कि कुत्ते की तेजी से आ रही आवाज को सुन रुक इधर उधर देखने लगे तभी उनकी नजर कुआं पर पड़ते ही पास पहुंच देखा तो कुंआ में एक कुत्ता अपनी जिंदगी की जद्दोजद कर रहा था।

इसके बाद चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान राम समुझ यादव को सूचित कर जरूरी सामानों के साथ मौके पर पहुंचने की बात को बताई। चौकी प्रभारी ने ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के सहयोग से कुत्ते को रेस्क्यू कर कुंआ से बाहर निकाला कुत्ते को कुंआ से बाहर निकालने का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही चौकी प्रभारी की इस दरियादिली की सराहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read