HomeTrendingJaunpur News: संस्कार भारती शाहगंज ने किया नवसंवत्सर कार्यक्रम

Jaunpur News: संस्कार भारती शाहगंज ने किया नवसंवत्सर कार्यक्रम

  • संस्कार भारती शाहगंज ने किया नवसंवत्सर कार्यक्रम

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती द्वारा नगर के श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में नववर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या धाम में विराजमान रामलाल के बाल स्वरूप का चित्रांकन करने वाले एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं काशी प्रांत के सह महामंत्री सुनील सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन, संस्कार भारती के ध्येय गीत एवं शंखनाद से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता प्रदीप जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, मनोज अग्रहरि, शशांक सिंह रहे। कार्यक्रम का आकर्षण सुंदर रंगोली रही जिसे संस्था के राजकुमार कसेरा, मुकेश कसेरा, जय कुमार, आनंद प्रेमी आदि ने मिलकर बनाया।
बनारस घराने के अंतरराष्ट्रीय कत्थक कलाकार रविशंकर मिश्र, माता प्रसाद मिश्र व ममता टंडन ने शास्त्रीय नृत्य कथक की प्रस्तुति दी। मथुरा से आईं डॉ. सीमा मोरवाल एवं उनकी टीम ने मथुरा चरकुला एवं ब्रज की लट्ठमार होली, मोर नृत्य आदि किया। स्थानीय बच्चों द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन संदीप जायसवाल एवं सुशील सेठ ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक सर्वेश चौरसिया एवं महामंत्री वीरेंद्र यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिलीप जी, संस्थागत सभी पदाधिकारी, सदस्य, मातृशक्ति, नगर की माताओं, पुरुषों, बच्चों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read