HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रान्तीय मंत्री संजय यादव...

JAUNPUR NEWS : विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रान्तीय मंत्री संजय यादव जेई पद पर हुये चयनित

JAUNPUR NEWS : विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रान्तीय मंत्री संजय यादव जेई पद पर हुये चयनित

विपिन मौर्य एडवोकेट
जौनपुर। विद्युत विभाग में कार्यरत संजय यादव सहित जनपद के 6 अन्य तकनीशियन कार्मिकों का चयन गुरुवार को जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ। यह चयन प्रक्रिया विभागीय है। ये सभी लोग 3 वर्ष पूर्व अध्ययन अवकाश लेकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा किये थे।

संजय यादव कर्मियों के तेज—तर्रार नेता भी हैं। श्री यादव विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रांतीय मंत्री भी हैं। कोरोना काल में इन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी दिनेश सिंह के आह्वान पर कर्मचारियों से सहयोग राशि इकट्ठा कर काफी मात्रा में राशन भी वितरित किया था जिसकी हर तरफ सराहना हुई थी। यह बिजली कर्मचारियों के सुख—दुख में हमेशा सहभागिता करते थे। समाजसेवा में भी लगे रहते थे। इनका चयन होने पर जिले के कर्मियों में खुशी का माहौल रहा।

इन्होंने जिले के अध्यनरत छात्रों से अपील किया कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी तैयारी जारी रक्खें सफलता जरूर मिलेगी।हताश होकर कभी भी कदम पीछे न खिंचे। शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है जो हम सभी को आगे ले जाएगा व मान सम्मान भी बढ़ाएगा। इनके अतिरिक्त रविन्द्र सिंह, अभिषेक यादव, महेंद्र पटेल, रजनीश पाल, अवध नारायण पाल व राजेश गुप्ता का भी चयन जूनियर इंजीनियर पद पर हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read