HomeJaunpurJaunpur News : समाजवादी पार्टी का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Jaunpur News : समाजवादी पार्टी का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Jaunpur News : समाजवादी पार्टी का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

जौनपुर। समाजवादी पार्टी का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पालिका मैदान में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार से पूरी महिलाएं एवं आम जनता परेशान हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि याद रखना भाजपा सरकार कभी भी आप की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूंजीपतियों के हितैषी हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था आज किसान खाद बीज के लिये परेशान हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील किया कि 2022 में जौनपुर की सभी सीटों को जिताकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें तभी प्रदेश की जनता का भला होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालती निषाद व संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जारीना उस्मानी, राजदेवी चौधरी, रेनू बाला, रेशमी चौधरी, डा. सुमन यादव, पूनम मौर्या, डा. शबनम नाज, निर्मला श्रीवास्तव, सोनी यादव, डा. चित्रलेखा सिंह, संगीता सिंह, सरताज बानो, रुखसाना बेगम, पूनम दूबे, सीमा खाँ, तारा त्रिपठी, माला शुक्ला, शबीना, रेखा श्रीवास्तव, कान्ति देवी, चंदन सरोज, आरीफ हबीब, मनोज मौर्या, शेखू खाँ, भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, रेयाज आलम, गप्पू मौर्या, कमालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read